पन्ना बाघ पुनःस्थापन योजना एवं पयर्टन विकास
पन्ना
पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पन्ना बाघ पुन स्थापना के तहत पार्क प्रबन्धक द्वारा किये गए कार्य में निम्न अनुसार है
बाघों की संख्या में बढ़ोतरी पन्ना टाइगर रिजर्व मे 05 संस्थापक बाघ तथा 58 पन्ना में जन्मे जिनमें 27 वयस्क है (14 नर और 13 मादा)अर्धव्यस्क 27 (नर 09 मादा 16 एव और 2 लापता ) एव 09 शावक है अर्थात कुल 63 बाघ मौजूद है जो 2017_18 की तुलना में बाघों को संख्या में दोगुने से सभी ज्यादा हो गई है
हाथियों के कुनवे ने व्रद्धि | पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत वर्ष 2017 /18 तक कुल 13 हाथी थे इस तरह कुशल प्रबन्धन के कारण मोहनकली एवं रूपकली ने एक एक बच्चे को जन्म दिया जिससे हाथियों की संख्या में उल्लेखनीय व्रद्धि हुईं है आज की संख्या स्थिती में कुल 15 हाथी है
घड़ियाल की संख्या केन घड़ियाल अभयारण्य में पूर्व में मात्र एक घड़ियाल था गत वर्ष चम्बल अभ्यारण्य मुरैना से 25 घड़ियालों को केन नदी में छोड़ा गया है
मानव वन्य प्राणी द्वन्द्व रोधी तन्त्र प्रयोग पन्ना टाइगर रिजर्व की सीमा पर स्थिति ग्रामों से वन्य प्राणियों का आवागमन बना रहता है जिससे मानव वन्य प्राणियों द्वंद की सम्भावना बनी रहती है मानव वन्य प्राणी द्वंद को रोकने हेतु पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा ग्राम में स्ट्रीट लाइट लगाने का नवाचार का अभिनव प्रयोग किया गया जिसके तहत पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा मानव वन्य प्राणियों द्वंद रोधी तन्त्र का विकास करके मानव एव वन्य प्राणियों के मध्य द्वंद को समाप्त करने की दिशा में प्रारंभिक तौर पर बफर क्षेत्र में स्थित ग्राम खमरी महरा एव मझौली लाइट लगाई गई जिसके सकरात्मक फल आ रहे है स्ट्रीट लाइट के लगने से पूरे गांव में प्रकाश रहता है प्रकाश रहने के कारण वन्य प्राणी गाँव में आते ही नही है ग्रामीणों को रात्रि में सतत प्रकाश उपलब्ध रहने से सुरक्षा मिली है एव पन्ना टाइगर रिजर्व के इस कदम से बे इतने अभिभूत हुए की कर्मचारियों के साथ टोली बना कर के रोस्टवार वन गश्ती में जा रहे है इस नवाचार के सफल होने पर ग्राम हिनोता कोन रमपुरा एवं अन्य सीमावर्ती ग्रामों में इस प्रयोग को बढ़ाने की योजना है सोलर बिधुत लाइट के माध्यम से प्रकाश की व्यवस्था होने से मानव वन्य प्राणी द्वंद की घटनाओं में कमी आई है
ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम जन समर्थन जन समर्थन से बाघ सरक्षण के क्रियान्वयन में पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत सीमा पर स्थित ग्रामो में वन एवं वन्य प्राणी सरक्षण के प्रति जगरूकता लाने के उद्देश्य से लास्ट वाई लदर नेस फाउंडेशन के सयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया ग्रामीण जागरूकता शिविरों के द्वारा वन कर्मचारियों के साथ प्रत्येक घर से एक व्यक्ति के मान से पूरे गाँव से एकत्रित होकर क्रम नुसार गस्ती में जाते है



टिप्पणियाँ